अल्मोड़ा: शराब के नशे में वाहन दौड़ा रहा था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

दिनांक- 20.07.2023 को द्वाराहाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- U.K-20-0032 मो0सा0 के चालक संजय सिंह रावत निवासी ग्राम/पोस्ट दूनागिरी, थाना द्वाराहाट, जनपद अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन मो0सा0 को सीज किया गया।

यातायात नियमों की दी जा रही जानकारी

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान चालानी कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों, जुर्माना आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।