उत्तराखंड: पुलिस ने बार्डर पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 32 हजार 500 रुपए जब्त कर कस्टम विभाग को किए सुपुर्द

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चंपावत के बनबसा पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के आदेश पर भारत नेपाल सीमा पर बैराज चौकी पुलिस के द्वारा आवागमन करने वाले लोगों की लगातार चेकिंग होती है।इसी क्रम में मनोज पुत्र जयचंद निवासी दिल्ली के पास से चैकिंग के दौरान पुलिस ने 32500 रुपए नगद बरामद किये गए हैं।बरामद धनराशि के संदर्भ में पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं दे पाया।

बॉर्डर से अभी तक 20 लाख 1000 रुपए की धनराशि की गई जब्त

चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत ने बताया की मनोज के पास से बरामद धनराशि को जब्त कर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दी गई है, और अभी तक बार्डर से 20 लाख 1000 रुपए की धनराशि जब्त की गई है।

शामिल रहे

इस अभियान में चौकी प्रभारी हेमन्त सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल राकेश मुरारी,अमित चौधरी, नईम कुरैशी और महेश कुमार शामिल रहे