उत्तराखंड: बारिश का कहर, उत्तरकाशी में कई जगह एक ही रात में फटे बादल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीते रात खुब बारिश हुई। शुक्रवार की रात को कई स्थानों पर अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं।

बारिश से हाहाकार

मिली जानकारी के अनुसार तहसील पुरोला, तहसील बडकोट और उप तहसील धौंतरी क्षेत्र में अतिवृष्टि होने से सड़क, रास्ते, पैदल पुलिया, खेत-खलियान और मकान दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। रात करीब ढाई और तीन बजे के बीच जनपद पुरोला, बडकोट के नंदगांव और उप तहसील धौंतरी क्षेत्र में बादल फटने व अतिवृष्टि होने की सूचना मिली। घरों को भी नुकसान हुआ है। वहीं पुरोला तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को अवकाश घोषित किया है।