उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में हुए बंपर तबादलें, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले हुए है। इस संबंध में बीते कल मंगलवार शाम को शासन ने आदेश जारी किया है।

देखें आदेश

जिसमें अपर शिक्षा निदेशक नीता तिवारी को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वहीं अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड का पदभार मिला हैं। अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को अपर शिक्षा निदेशक सीमैट उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिली हैं। अपर शिक्षा निदेशक ललित मोहन चमोला को अपर शिक्षा निदेशक महानिदेशालय विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा षष्टी बल्लभ जोशी को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश चंद्र गौड़ को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संयुक्त शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी बने अपर सचिव उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज को संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संयुक्त निदेशक शिवप्रसाद सेमवाल अब मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल बने हैं। जगमोहन सोनी को मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल का प्रभार दिया गया है। वहीं हेमलता भट्ट को मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।