अल्मोड़ा: मोहर्रम के दृष्टिगत आयोजित हुई शान्ति कमेटी की गोष्ठी, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 26.07.2023 को कोतवाली रानीखेत में सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में की विस्तृत चर्चा

इस गोष्ठी के दौरान उपस्थित जनों से मोहर्रम के जुलूस व ताजियो के मार्ग एवं शांति व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा कर मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की गई। गोष्ठी के दौरान कानूनगो / तहसीलदार रानीखेत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत, एसएसआई रानीखेत, व्यापार मण्डल/टैक्सी यूनियन पदाधिकारी, नगर के ताजियेदार व अन्य सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे।