अल्मोड़ा: पेयजल लाइन का पाइप हुआ चोरी, 08 गांव की एक हजार की आबादी प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पहले से कई गांव पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं पेयजल लाइन की पाइप चुरा लेने से कई गांव पानी के लिए तरस रहे हैं।

पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट के खलना, सिमलगांव, गोदी, मौहणी, टेडगांव, धमड़खेत, तड़ीगांव सहित आठ से अधिक गांवों की पेयजल पाइप चोरी होने से बीते दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस वजह से यहां की एक हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। जिस पर प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।

पाइप चोरी हुई

जिस पर पेयजल आपूर्ति ठप होने की सूचना ग्रामीणों ने लाइनमैन को दी। जब लाइनमैन ने पेयजल लाइन का निरीक्षण किया तो रिश्कन नदी से पाइप चोरी होने का खुलासा हुआ। विभाग ने पेयजल पाइप चुराने वाले अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल पाइप चोरी होने से पानी की आपूर्ति ठप है।