नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी जिले में भारी बारिश के चलते 24 सड़कें बंद हो गई हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम- सिमलियाबैंड और रामनगर- भंडारपानी- तल्लीसेठी राजमार्ग मलवा आने से बंद हो गए हैं। इनको खोलने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा लमजाल, भुजान-बेतालघाट-गर्जिया जिला मार्ग सहित कई गांवों को जोड़ने वाली 24 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई है।
कर्मचारियों द्वारा लगातार हटाया जा रहा है मलवा
विभाग के अनसार लगातार बारिश से सड़कों को खोलने में दिक्कत आ रही है। विभाग के कर्मचारी लगातार मलवा हटाकर सड़क खोलने में जुटे हुए हैं।