देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय हाॅकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की है।
भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया ने बीते कल शनिवार 12 अगस्त को चेन्नई में हुए रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हरा दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे चौथी बार यह खिताब जीता है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम चौथी बार एशियन चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया ने इससे पहले 2018 में ये खिताब अपने नाम किया था।