अल्मोड़ा: पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में लमगड़ा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से धारा 420/465/471/474 भादवि के तहत प्राप्त गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त पुष्कर सिंह बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम चौनली हुना, पो0 बज्वाड़, लमगड़ा को दिनांक- 28.08.2023 को कस्बा लमगड़ा से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा दूसरे मामले में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौ0वाद संख्या- 1031/2022, धारा एमवी एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त पवन कुमार रौतेला पुत्र रमेश रौतेला, निवासी गोलना करडिया, धारानौला, अल्मोड़ा को दिनांक-27.08.2023 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

(1) थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत
(2) हे0का0 दीपक मेहरा, थाना लमगड़ा
(3) कानि0 भूपाल सिंह, थाना लमगड़ा

पुलिस टीम रहीं शामिल

(1) उ0नि0 बिशन लाल, चौकी प्रभारी एनटीडी, कोतवाली अल्मोड़ा
(2) का0 सूरज प्रकाश, चौकी एनटीडी,कोतवाली अल्मोड़ा