अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर से सटे खत्याड़ी में एक निजी कॉलेज पर छात्रों को फर्जी डिग्री देने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित छात्रों ने कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई। फीस वापस न होने पर कॉलेज के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
फर्जी डिग्री देकर कॉलेज पर कई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप
छात्र यहां मालरोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुए। जहां उन्होंने कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कहा कि फर्जी डिग्री देकर संस्थान ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आरोप लगाया कि कॉलेज में संचालित बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टैक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेट्री टैक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी कोर्स को उत्तराखंड पैराचिकित्सा परिषद से मान्यता नहीं मिली है। लेकिन संस्थान ने उन्हें अंधेरे में रखकर यह कोर्स कराते हुए फर्जी डिग्री थमा दी, जो उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना करेगें शुरू
इस दौरान उन्होंने फीस वापस लौटाने और उनके बर्बाद हुए समय की भरपाई करते हुए संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
मौजूद रहे
प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह, मनोज पांडे, राकेश कुमार, मोहित बिष्ट, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।