अल्मोड़ा: शिक्षक भास्कर विद्यार्थियों को व्यवसायिक कौशल में बना रहें आत्मनिर्भर, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 05 सितंबर है। आज शिक्षक दिवस है। आज शिक्षक दिवस पर हम आपको शिक्षक भास्कर जोशी के बारे में बता रहे हैं।

विद्यार्थी बना रहें यह उत्पाद

जो स्कूल के विद्यार्थियों को व्यवसायिक कौशल से दक्ष बना रहे हैं। धौलादेवी विकासखंड के दुर्गम राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला के सहायक अध्यापक भास्कर जोशी विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि शिक्षक भास्कर जोशी के निर्देशन में विद्यार्थी बुरांश के फूल से पारंपरिक चाय, जूस बनाने, आंवला कैंडी बनाने, तिमूर के पौधे की स्टिक बनाने, सम्मयूंण के पौधे (वैज्ञानिक नाम वेलेरियाना जटामानसी जोन्स) से धूप, जैविक राखी और भीमल के रेशे से वॉल हैंगिंग, गुलदस्ता, रस्सी आदि आकर्षक सजावटी उत्पाद बना रहे हैं। विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए उन्होंने शैक्षिक ब्लॉग और एक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम बनाया है। उनके निर्देशन में विद्यालय में दीवार पत्रिका और बाल अखबार बजेला जागरण प्रकाशित किया जा रहा है। इससे विद्यार्थी आत्मनिर्भर की दिशा में आगे बढ़ रहें हैं।