Beauty tips: बदलते मौसम में ड्राई हो रहें हाथ-पैर, तो घबराइए नहीं, इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल

आज हम ब्यूटी से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। सितंबर का महीना है। ऐसे में मौसम में बदलाव जारी है। इस बदलते मौसम में हाथ-पैर की नमी भी कम होने लगती है। ऐसे में घबराइए नहीं। आज इसी से संबंधित कुछ टिप्स हम आपको बताएंगे। बदलते मौसम में हाथ-पैर कई बार इस कदर ड्राई हो जाते है, कि खुजली की वजह से उनसे खून तक आने लगता है। ऐसे में अगर आप बदलते मौसम में ड्राई स्किन से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है।

आइए जानें

नारियल का तेल‌ है फायदेमंद

नारियल का तेल में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधी परेशानियों को कम करते हैं। ये आमतौर पर सभी घरों में आसानी में मिल जाता है। ये आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस कुछ बूंद तेल लेकर हाथ-पैर पर मालिश करनी है।

एलोवेरा होगा लाभकारी

एलोवेरा स्किन पर नमी बरकरार रखने में मदद करता है। ऐसे में आप बड़ी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस एलोवेरा जेल लेकर हाथ-पैर पर लगाना है।

शहद का करें इस्तेमाल

अगर आप शहद का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस आपको 10 से 15 मिनट तक शहद अपने हाथ-पैर पर लगाना है और फिर हाथ धो लेने हैं।

ओटमील पाउडर है फायदेमंद

इसके इस्तेमाल के लिए ओटमील पाउडर में पानी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। हाथ-पैर में नमी बरकरार रखने के लिए आपको हर रोज इसका इस्तेमाल करना है।

पेट्रोलियम जेली का कर सकते हैं इस्तेमाल

बाजार में आपको बेहद कम दामों में पेट्रोलियम जेली मिल जाएगी। ऐसे में आप हाथ-पैर की नमी बरकरार रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।