अल्मोड़ा: नवंबर में आयोजित होगा आजीविका महोत्सव, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने बताया कि जिले में नवंबर में आजीविका महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों और उत्पादकों को लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने महोत्सव की तैयारी के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

अधिकारियों से सभी तैयारी समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

इस दौरान सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने कहा कि आजीविका महोत्सव के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने की योजना है। विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें इनका लाभ भी पहुंचाना होगा। उन्होंने अधिकारियों से इसकी सभी तैयारी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मौजूद रहे

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी आदि मौजूद रहे।