नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं की कुल देवी मां नंदा सुनंदा की 28 सितंबर को शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। जिसमें सैकड़ों संख्या में लोग दर्शन को उमड़े।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इसी शोभायात्रा के दौरान एक अनोखा वाकया हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नंदा देवी महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा के दौरान माल रोड में शोभायात्रा की देख रही एक युवती पर माता का अवतार हुआ तो वह न केवल झूमने लगी बल्कि लोगों को आशीर्वाद भी देती रही। शोभायात्रा के गुजरने तक यह क्रम चलता रहा। कुछ लोगों ने इस युवती को विदेशी तो कुछ ने स्वदेशी बताया। मौजूद लोग इसे माता का अवतार मानते हुए युवती के समक्ष हाथ जोड़कर खड़े हो गए और युवती भी तेजी से झूमते हुए लोगों को आशीर्वाद देती रही।