हल्द्वानी: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने किया नेब का औचक निरीक्षण, बच्चों की सुनी समस्याएं

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हल्द्वानी गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नेब) का औचक निरीक्षण किया।

वितरित किए फल

इस दौरान उन्होंने वहां रह कर पढ़ाई कर रहे 120 बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। बच्चों के कमरे, किचन व शौचालय का निरीक्षण कर साफ सफ़ाई रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा अध्यक्ष ने बच्चों से सामान्य ज्ञान सहित विषयों से सम्बन्धित सवाल भी पूछे। उन्होने बच्चों को फल भी वितरित किए।

यह लोग रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका ज्योति नौला, वरिष्ठ विशेष शिक्षा शिक्षक दीपक पाण्डेय, काउंसलर गीता नेगी आदि मौजूद रहे।