अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं। जिसको लेकर तैयारियां भी हो चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं।
उत्तराखंड दौरे पर आ रहें पीएम नरेन्द्र मोदी
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर जागेश्वर में तीन दिन के लिए बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। तीन दिनों में स्थानीय लोगों को ही जागेश्वर क्षेत्र और अन्य स्थानों पर आवाजाही की इजाजत होगी।
कल शौकियाथल से जागेश्वर तक 16 किमी सड़क और जागेश्वर धाम जीरो जोन घोषित
जानकारी के अनुसार 11 अक्तूबर को शौकियाथल से जागेश्वर तक 16 किमी सड़क और जागेश्वर धाम जीरो जोन घोषित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक के कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह सुबह 11:30 बजे तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर के साथ शौकियाथल मैदान में उतरेंगे। उन्हें शौकियाथल से सड़क मार्ग से जागेश्वर धाम पहुंचने में 20 से 25 मिनट का समय लगेगा। 25 से 30 मिनट जागेश्वर में बिताने के बाद वह करीब दोपहर एक बजे शौकियाथल से आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे।