नैनीताल: एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में चोरी का खुलासा, चोरी किए आभूषणों के साथ तीन चोर हुए गिरफ्तार

चोरी किये आभूषण बरामद

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 29.09.2023 को वादी बसन्त कुमार पुत्र स्व0 हर स्वरुप नि0 उदयलालपुर आर0टी0ओ0 रोड, कुसुमखेडा, हल्द्वानी, जनपद- नैनीताल की लिखित तहरीर पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 280/23 धारा-380 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रीती द्वारा सम्पादित की जा रही थी।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में संज्ञान लेते हुए प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा मामले में शीघ्र खुलासा एवं बरामदगी हेतु एस0पी0 सिटी हल्द्वानी को टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। हरबन्स सिंह एस0पी0 सिटी हल्द्वानी द्वारा भूपेन्द्र धोनी सी0ओ0 हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की गयी।

चोरी का माल बरामद

घटना के कुशल अनावरण हेतु अथक प्रयास पूछताछ एवं घटना के आस-पास के लगभग 100-120 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। जिसके फलस्वरूप दिनांक 09.10.2023 को दौराने चैकिंग 03 व्यक्तियों को गोविन्दपुर गढवाल बगीचे के पास से मय चोरी किये गये माल सहित गिरफ्तार किया गया।

चोरी का तरीका

हम लोग दिन में बंद घरो की रैकी करते है और रात में बंद घरो के ताले तोड़कर सोना-चॉदी एवं नगदी पैसा चोरी करते हैं। सोने-चॉदी के आभूषणों को बेच देते हैं एवं रूपयों कोे आपस में बांटकर अपनी जरूरतों कोे पूरा करते है। 26 सितम्बर को भी रात में एक बंद घर में चोरी की थी जहां हमें सोने-चांदी का बहुत ज्यादा माल मिल गया था। जिसके बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गये।

गिरफ्तारी का विवरण

1-उज्जवल उम्र 20 वर्ष पुत्र नारायण परगाई निवासी जीतपुर नेगी देवलचौड़
2- सुभाष दिवाकर उम्र 20 वर्ष पुत्र अशोक दिवाकर निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी
3- विजेन्दर कुमार उर्फ कन्नू उम्र 36 वर्ष पुत्र दयाकिशन निवासी- ग्राम हरिनगर अक्सोड़ा मुक्तेश्वर हाल राजपुरा कोतवाली हल्द्वानी

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल
टीम-1- (थाना मुखानी)

1-उ0नि0 रमेश सिंह बोहरा, थानाध्यक्ष मुखानी
2- उ0नि0 अनिल कुमार, चौकी प्रभारी आम्रपाली
3- उ0नि0 प्रीती, चौकी प्रभारी आर0टी0ओ0 रोड
4-कानि0 रविन्द्र खाती
6-कानि0 महबूब अली
7- कानि0 चन्दन सिंह
8-कानि0 मनीष उप्रेती
9-कानि0 सुनील आगरी

टीम-2 (एस0ओ0जी0)

1- उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी, प्रभारी एस0ओ0जी0
2- हे0कानि0 त्रिलोक सिंह
3- कानि0 भानु प्रताप

टीम-3 (कोतवाली हल्द्वानी व सीसीटीवी)

1- उ0नि0 रविन्द्र राणा, कोतवाली हल्द्वानी
2- हे0कानि0 इसरार नवी, सीसीटीवी