अल्मोड़ा: शाबाश बिटिया: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन मनीषा रौतेला ने बढ़ाया जिले का मान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत के द्वाराहाट तहसील के ग्राम तिपोला निवासी मनीषा रौतेला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। मनीषा का चयन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के लिए हुआ। चार वर्षीय प्रशिक्षण के बाद वह लेफ्टिनेंट बनी हैं। वर्तमान में कोलकाता मिलिट्री कमांड के इस्टर्न कमांड हॉस्पिटल में नियुक्ति मिली है। मनीषा के पिता सुंदर सिंह रौतेला रानीखेत के छावनी परिषद में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत हैं। उनकी माता नीमा रौतेला गृहिणी हैं।

दी शुभकामनाएं

मनीषा के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट, आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, हेमंत मेहरा, बृजेश जोशी, महेश रौतेला, महेंद्र रौतेला सहित कई लोगों ने बधाई दी है।