देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और हमास के युद्ध से हालात चिंताजनक बनें हुए हैं।
भारतीय नागरिकों की वतन वापसी
जिस पर इजरायल में भारतीय नागरिक भी फंसे हुए हैं। जिनके लिए भारत ने ऑपरेशन अजय चलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभियान के तहत भारतीय नागरिकों को भारत लाया जा रहा है। जिसके बाद इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से इस्राइल में फंसे भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया, जिसमें उत्तराखंड के दस नागरिक भी शामिल थे। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर सभी को रिसीव किया गया। रविवार सुबह उत्तराखंड सदन दिल्ली में विश्राम एवं जलपान के बाद सभी की उनके गंतव्य स्थान के लिए आवश्क्यतानुसार व्यवस्था की गई। सकुशल वापस आने पर सभी ने भारत सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद जताया।