थलापति विजय की फिल्म लियो बना रही रिकॉर्ड, दो दिन में की 100 करोड़ की कमाई

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। थलापति विजय की फिल्म लियो को लेकर फैंस पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

लियो फिल्म का क्रेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दम दिखा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड मोटी कमाई की है और रिकॉर्ड बना दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 140 करोड़ रुपये की ग्लोबल ओपनिंग की है। पहले दिन की कमाई के बाद दूसरे दिन लियो ने 36 करोड़ का आंकड़ें को छुआ और इसके साथ ही फिल्म की कुल कलेक्शन 100 करोड़ हो गई है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म में मुख्य रोल में थलापति विजय हैं। इसमें संजय दत्त, तृषा कृष्णन के साथ कई अन्य स्टार कलाकारों ने भी अभिनय किया है। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।