हल्द्वानी: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर छात्रा की लगाई फोटो, भेजे अश्लील मैसेज

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ हल्द्वानी में एक छात्रा की फोटो लगाकर परिचितों को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक करते हुए उसके फोटो का फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर इस्तेमाल किया और उसके रिश्तेदारों, दोस्तों व जान पहचान के अन्य लोगों को अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए। पीड़िता ने मानसिक व सामाजिक रूप से क्षति होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।

शुरू की छानबीन

जिस पर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक की छानबीन शुरू कर दी है।