उत्तराखंड: दुखद: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उत्तराखंड का लाल शहीद, शोक की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का लाल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हो गया।

जम्मू-कश्मीर में जवान शहीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट ब्लॉक के बेलपट्टी स्थित सुगड़ी गांव के 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा (29) पुत्र मोहन सिंह का जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के खेरू में निधन हो गया है। मौत की वजह पता नहीं चली है।

कहीं यह बात

इस संबंध में डॉ. शिव कुमार बर्नवाल, एडीएम पिथौरागढ़ ने बताया है कि जवान की मौत की सूचना ग्राम प्रधान की ओर से दी गई है। अभी तक सेना की ओर से इस तरह की कोई जानकारी नहीं आई है। किन कारणों से जवान की मौत हुई इसका भी पता नहीं लग पाया है।