उत्तराखंड: आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यह रहेगा कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर जल्द उत्तराखंड आ रहीं हैं।

यह रहेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

जिसमें आज 7 नवंबर से 9 नवंबर तक द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड में रहेंगी और इस बीच कई कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति सात नवंबर को तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू आठ नवंबर को भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जाएंगी और राष्ट्रपति मुर्मू सात नवंबर को बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचेंगी। उसके बाद रात्रि विश्राम के लिए देहरादून रहेंगी और राष्ट्रपति मुर्मू का रात्रि भोजन राजभवन में होगा। इसके बाद आठ नवंबर को सुबह जीटीसी हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए राष्ट्रपति मुर्मू रवाना होंगी। बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू यहां से रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी। वहीं नौ नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर परेड की सलामी लेंगी और उसके बाद राष्ट्रपति यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।