रामनगर: कॉर्बेट नेशनल पार्क के पर्यटन जोनों में की गई शुल्क वृद्धि, पर्यटन कारोबारियों ने किया विरोध

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। कॉर्बेट नेशनल पार्क के पर्यटन जोनों में शुल्क वृद्धि की गई है। जिसके खिलाफ पर्यटन कारोबारियों ने विरोध शुरू कर दिया है।

निर्णय वापस लेने की मांग

मिला जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार और कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने इस साल शुरू होने वाले पर्यटन सीजन में शुल्क वृद्धि करने का फैसला लिया है। इस मामले को लेकर पर्यटन कारोबारियों ने नारेबाजी कर शुल्क में बढ़ोत्तरी का विरोध किया है ऋ साथ ही शुल्क वृद्धि के निर्णय को वापस लेने की मांग की है।

दी चेतावनी

साथ ही उन्होंने मांग पूरी न होने पर 15 नवंबर को खुलने जा रहे ढिकाला जोन को बंद करने चेतावनी भी दी है।