उत्तराखंड: रिलायंस ज्वेलर्स के शोरूम में घूसे 05 बदमाश, तमंचे की नोक पर उड़ा ले गए करोड़ों का माल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक शोरूम में बीते कल गुरुवार को चोरों ने करोड़ों की चोरी की है।

फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपावली से पहले आ रहे धनतेरस पर होने वाली भारी खरीदारी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में रिलायंस ज्वेलर्स के शोरूम में सोने और चांदी का माल भरा हुआ था। इसी बीच आज‌ गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर शोरूम में मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया ‌और करोड़ों की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। बताया गया कि बदमाशों ने मुंह छिपाने के लिए हेलमेट और नकाब पहने हुए थे।

जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद अब पुलिस मामले में तेजी से छानबीन कर रही है और शोरूम के CCTV की फुटेज खंगाल रही है। जांच जारी है।