बागेश्वर: छात्रसंघ चुनाव के बाद NSUI ने नगर में निकाली आभार रैली, मतदाताओं का जताया आभार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद छात्र कार्यकर्ताओं ने आभार रेली निकाल मतदाताओं का आभार जताया।

परिसर गेट पर रैली का समापन

मिली जानकारी के अनुसार यहां पंडित बीडी पांडेय परिसर के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर में आभार रैली निकाली। यह रैली पिंडारी मार्ग, सरयू पुल तिराहा, माल रोड, स्टेशन मार्ग, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल होते हुए तहसील मार्ग तक पहुंची। रैली का समापन परिसर गेट पर हुआ।

छात्रसंघ कार्यकर्ता हुए शामिल

जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए राहुल कुमार और छात्र उपाध्यक्ष आरती जोशी ने खुले वाहन से मतदाताओं का आभार जताया। इस कार्यक्रम में कांडा डिग्री कॉलेज के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी भी शामिल हुए।