बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल जिले में राज्य स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
इस मौके पर राज्य आंदोलन के शहीदों को याद कर सेना के शहीदों और सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।