अल्मोड़ा: दीपावली पर्व के दृष्टिगत पटाखा बाजार व मुख्य संस्थानों का किया गया निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दीपावली पर्व में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के फायर यूनिटों को पटाखा बाजारों व अन्य महत्वपूर्ण/संवेदनशील संस्थानों का निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिए यह निर्देश
  
इसी क्रम में दिनांक- 10.11.2023 को फायर यूनिट अल्मोड़ा के अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र द्वारा दीपावली पर्व में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से नगर के एडम्स स्कूल के ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार का निरीक्षण किया गया। पटाखा व्यवसायियों द्वारा अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत दुकानों में रखे अग्नि निरोधक उपकरणों, पानी, बालू आदि का निरीक्षण किया गया। सभी व्यवसायियों को दीपावली पर्व के दौरान लाईसेन्स की शर्तो का पालन करते हुए अग्नि सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।

किया जागरूक
   
इसके उपरांत महत्वपूर्ण/संवेदनशील संस्थानों पेट्रोल पंपो आदि में अग्नि सुरक्षा हेतु स्थापित अग्निशमन उपकरणों  को चैक किया गया सभी उपकरण कार्यशील दशा में पाए गए। पेट्रोल पंप के समस्त स्टॉफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी देते हुए अग्नि सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।