उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं नशा तस्करों पर कार्यवाही भी की जा रही है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने फतेहगंज बरेली के एक युवक को शुक्रवार रात को 608 ग्राम (आधा किलो) से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि वह इस नशे की सामग्री को सिरौलीकलां देने आया था। युवक ने अपना नाम फईम खान निवासी मीर खां बाबन नगर थाना मीरगंज जिला बरेली बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।