उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा समापन की ओर है। जिसमें चारधाम में लगातार श्रद्धालु दर्शन को आ रहें हैं।

कड़ाके की ठंड बढ़ी

वही केदारनाथ धाम में मौसम में बदलाव जारी है। यहाँ कुछ दिनों पहले जमकर बर्फबारी हुई। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इससे यहां यात्रियों व धाम में यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह शाम ठिठुरन काफी बढ़ने लगी है।