उत्तरकाशी: टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए हो रहीं दुआएं, बचाव अभियान लगातार जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।

बचाव अभियान जारी

वहीं लोग टनल में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए दुआएँ कर रहे हैं। वहीं आठ दिन से सुरंग में फंसे श्रमिकों के स्वजन के सब्र का बांध भी टूटने लगा है। श्रमिकों के स्वजन लगातार मांग कर रहे हैं कि सुरंग में फंसे श्रमिकों से उनकी बात कराई जाए, जिससे उन्हें यह पता चल सके कि सुरंग में फंसे उनके परिवार के सदस्य सकुशल हैं।

नॉर्वे और थाईलैंड के एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई जा सकती है

मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू में कोई जरूरत पड़ी तो नॉर्वे और थाईलैंड के एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुलाया जा सकता है। 24 मीटर ड्रिलिंग के बाद से रेस्क्यू का काम रुका है। कुछ परेशानी आने पर बीच-बीच में रेस्क्यू को रोकना भी पड़ रहा है।