उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड कर रहा सर्द मौसम का अहसास

नवंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है। वही उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियों में बर्फबारी से बर्फ की बिछी सफेद चादर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का अहसास करा रही है। सुबह-शाम के बाद अब दोपहर में भी मौसम थोड़ा सर्फ होने लगा है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। ठंड हवाएँ चलने के आसार हैं। वही सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।