अल्मोड़ा: किसानों की मेहनत में पानी फेर रहें जंगली जानवर, फसलों को नुकसान पहुंचा रहें बंदर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार बंदरों का आतंक बना हुआ है। ऐसे में यह गांवों से लेकर मैदानों तक काफी उत्पात मचा रहें हैं।

बंदरों व जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग

वही सोमेश्वर में एक तरफ जंगली जानवर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। खेती के लिए प्रसिद्ध सोमेश्वर क्षेत्र में यही हालात हैं।यहां बंदरों ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है, इससे किसान मायूस हैं। साथ ही आर्थिक संकट का बोझ भी बढ़ गया है। यहाँ बंदरों ने गेहूं, लहसुन, प्याज की पौध को खासा नुकसान पहुंचाया है। इस समस्या से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं।