उत्तराखंड: टनल से बचाए गए 41 एम्स ऋषिकेश में भर्ती, आज जा सकते हैं घर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल से बचाए गए 41 लोग सुरक्षित और स्वस्थ है।

सभी मजदूर स्वस्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एम्स, ऋषिकेश में उनका स्वास्थ्य चेकअप किया जा रहा है। सभी मजदूरों की हालत सामान्य है और उनकी अभी प्रारंभिक जांच की गई है। बताया गया है कि संभवतः उन्हें आज घर वापस भेजा जा सकता है। अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं है।