हल्द्वानी: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की तबियत बिगड़ने से मौत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की मौत हो गई।

युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के शिवलालपुर रिउनिया निवासी वीरेंद्र सिंह को मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। वही वीरेद्र सिंह (42) की तबियत बिगड़ने पर उसको अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।