उत्तराखंड: टनल से सुरक्षित निकले श्रमिकों को भेजा घर, झारखंड पंहुचे श्रमिकों से सीएम ने की मुलाकात

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में दीवाली के दिन हादसा हुआ था।

सीएम ने की मुलाकात

जिसमें 41 श्रमिक फंसे हुए थे। जिन्हें 17 दिन के बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सभी 40 श्रमिकों को घर भेज दिया गया है। एक की जांच की जा रही है। वही झारखंड लौटे श्रमिकों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। जिसमें उन्होंने टनल से सुरक्षित निकाले गये श्रमिकों व उनके परिजनों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए है।

योजनाओं से जोड़ा जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि श्रमिकों को करीब एक करोड़ 11 लाख की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। जल्द ही देश के लगभग एक दर्जन राज्यों से एक इकरारनामा करने का प्रस्ताव भेजा जायेगा।