उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के किच्छा में लालपुर में एक युवक डंपर की चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गयी।
युवक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि चंदन (35 वर्ष) पुत्र मिश्रीलाल निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा किसी कार्यवश लालपुर गया था। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय वह एक डंपर की चपेट में आ गया। इस घटना में चंदन गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद 108 एंबूलेस की मदद से उसे सीएचसी भिजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।