अल्मोड़ा: CFO अल्मोड़ा ने फायर स्टेशन रानीखेत का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए यह आवश्यक दिशा निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 15-12-2023 को  CFO (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुँवर द्वारा फायर स्टेशन रानीखेत का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

किया निरीक्षण

जिसमें सर्वप्रथम अग्निशमन अधिकारी द्वितीय बंश नारायण यादव की उपस्थिति में फायर स्टेशन परिसर, कर्मचारी बैरिक, वाचरूम, स्टोर, भोजनालय एवं कार्यालय के सभी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कर्मचारियों को फायर स्टेशन में बेहतर साफ- सफाई रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अपडेट रखते हुए सही प्रकार से रखरखाव करने हेतु निर्देशित किया गया।

आपदा उपकरणों की कार्यशीलता को किया चेक

इसके उपरांत सीएफओ अल्मोड़ा द्वारा फायर स्टेशन में उपलब्ध आपदा उपकरणों की कार्यशीलता को चेक किया गया व स्टॉफ से आपदा उपकरणों को स्टार्ट कराया साथ ही एफएसएसओ को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारियों को उपलब्ध उपकरणों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए इस हेतु समय- समय पर कर्मचारियों से अभ्यास कराया जाय। इस दौरान फायर स्टेशन में उपलब्ध सभी वाहनों को भी चेक किया गया। निरीक्षण के उपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कर्मचारियों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर निराकरण किया गया, इस दौरान एफएसएसओ रानीखेत को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह कर्मचारियों का सम्मेलन लिया जाय तथा किसी भी कर्मचारी की कोई समस्या होने पर निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय।

दिए यह निर्देश
   
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा सभी कर्मचारियों को अनुशासन में रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही अग्निकांडों/शीतलहर  को दृष्टिगत रखते हुए सतर्क रहने तथा सभी उपकरणों व वाहनों को कार्यशील दशा में रखने एवं किसी भी आकस्मिक घटनाओं पर अतिशीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को घटनाओं में सुरक्षा के दृष्टिगत पीपीई किट का धारण करने तथा एमडीटी पर प्राप्त सूचनाओं में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।