अल्मोड़ा: कैडेट्स ने मनाया विजय दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 16 /12/2023 को विजय दिवस के अवसर पर 24 UK Girls BN सोबन सिंह जीना कैम्पस अल्मोड़ा में डाॅ ममता पंत के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा विजय दिवस मनाया गया ।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें वाद – विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता सम्मिलित हैं। वाद – विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कैडेट हर्षिता बोहरा व द्वितीय स्थान कैडेट सोनी राणा रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट प्रीती भाकुनी द्वितीय स्थान कैडेट हर्षिता बोहरा तृतीय स्थान कैडेट महिमा बिष्ट व कैडेट यामिनी बिष्ट ने प्राप्त किया।

दी यह जानकारी

इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ले॰डाॅ ममता पंत के द्वारा कैडेट्स को बताया गया कि 16 दिसंबर 1971 में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के सामने 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए और पूर्वी पाकिस्तान को एक नए देश बांग्लादेश में बदल दिया।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर प्रियांशी भाकुनी, अंडर ऑफिसर प्रीती पाण्डेय, सार्जेन्ट किरन चौहान, कैडेट पायल बोरा, कैडेट सोनी राणा और अन्य कैडेट्स मौजूद रहें।