नैनीताल: तेज रफ्तार कार का कहर, रॉन्ग साइड में कार दौड़ा तीन लोगों को मारी टक्कर


नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने रॉन्ग साइड में कार दौड़ा दी। जिसकी टक्कर में3 लोग घायल हो गए।

घायलों को पंहुचाया अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 9 बजे रामनगर रानीखेत रोड पर बस अड्डे के सामने सब्जी रेहड़ी संचालक अमित चंद्र सब्जी बेच रहे थे। उनके पास से शांति नेगी, सिद्धार्थ नेगी और परविंदर सब्जी खरीद ही रहे थे कि तभी रॉन्ग साइड से तेज गति में ऑल्टो कार संख्या UK 04 AD 7621 आई गई। कार ने टक्कर अमित चंद्र, परविंदर, सिद्धार्थ नेगी को घायल कर दिया। लोगों ने मौके पर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही एक घायल अमित चंद्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है।