अल्मोड़ा के रोहित सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। हल्द्वानी के एचएमटी निलियम कॉलोनी निवासी रोहित सिंह डांगी देहरादून में पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।
परिवार में खुशी का माहौल
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से मल्ला डांगीखोला, मजखाली रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी रोहित के सेना में लेफ्टिनेंट बनने से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रोहित सेना में सेवा देने वाले परिवार में चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं। इससे पूर्व रोहित के परदादा स्व. शेर सिंह डांगी 1941-1957 (नायक), दादा शिव सिंह डांगी 1968-1996 (ऑनरेरी कैप्टन) और पिता जीवन सिंह डांगी 1992-2022 तक (ऑनरेरी सूबेदार मेजर) के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं।