स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। नए साल में जापान के टोक्यो में महिला ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। जो 15 से 18 फरवरी तक जापान के टोक्यो में आयोजित होगी।
उत्तराखंड के चार खिलाड़ी भी शामिल
इसके लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले इस टीम में कुल आठ खिलाड़ी हैं, जिसमें से छह खिलाड़ी दृष्टि दिव्यांग और दो गोलकीपर दृष्टिवान हैं। टीम में उत्तराखंड की चार खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इनमें अक्षरा राना, शेफाली रावत, शीतल और श्रद्धा यादव शामिल हैं।