अल्मोड़ा में दिसम्बर के महीने में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसे में जिला मुख्यालय में ही न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच रहा है।
ठंड में इजाफा
जागेश्वर, बिनसर और कोसी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस पांच से आठ डिग्री तक पहुंच रहा है। नलों में पानी जमने लगा है। पेयजल आपूर्ति में भी दिक्कतें आ रही है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।