नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नया साल आने वाला है। जिसके सेलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पंहुच रहें हैं। नैनीताल में भी भारी संख्या में पर्यटक पंहुच रहें हैं।
खाई में गिरी कार
इसी बीच एक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी अंकित बिदोड़ी अपने दोस्त आरव शर्मा व कोमल ठाकुर के साथ घूमने नैनीताल आए हुए थे। सोमवार देर रात वह अपने वाहन से वापस लौट रहे थे। वह खुर्पाताल के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। गनीमत रही कि वाहन पेड़ से टकराकर बीच खाई में रुक गया। हादसे में तीनों पर्यटक मामूली रूप से घायल हुए हैं। कार क्षतिग्रस्त हुई है।