देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर रिकॉर्ड बना दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैच की सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा ली।
147 साल के इतिहास को बदला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास को भी बदल दिया है। दो दिनों तक चले इस मुकाबले में 107 ओवर का ही मैच खेला जा सका। इसके साथ ही 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई मैच इतने कम ओवर में ही खत्म हो गया। इस मैच से पहले अंक तालिका में छठे नंबर पर मौजूद टीम इंडिया बड़ी छलांग लगाते हुए सीधे शीर्ष पर पहुंच गई है। जिसमें भारत ने अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से दो में जीत हासिल की और एक में हारी।
दो दिन में खत्म किया मैच
भारत ने इस मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को महज 55 रन पर ढेर कर दिया था। इसके बाद उसने 153 रन बनाए और 98 रन की बढ़त ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे पारी में 176 रन से आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।