अल्मोड़ा: आज 235 से अधिक व्यापारियों ने ली देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियों के तहत व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है।

235 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

साथ ही देवभूमी व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं। आज इस अभियान के छठे दिन 235 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई। आज सोमवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत धार की तूनी, ढूंगाधारा, मुख्य बाजार, लिंक रोड तक सदस्यता की गई। 

पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना

इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है जिसके लिए सभी व्यापारियों से विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, अंकुर वोहरा, सूरज वाणी, आशीष भारती आदि व्यापारी मौजूद रहे।