कोरोना वायरस ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में इतने नए मामले दर्ज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को दी यह सलाह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में एक बार कोरोना वायरस अपने पैर पसारने लगा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है।

कोरोना वायरस के बढ़ रहें मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 441 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कोविड-19 के 441 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। भारत में 13 जनवरी को 441 कोविड के मामले सामने आए। मरने वालों की संख्या 5,33,412 रही। देश में रिकवरी दर 98.81% है, मृत्यु दर 1.18% है। भारत में 220.67 करोड़ से अधिक लोगों को COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी गई हैं। अब तक 44,484,733 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

बरतें सावधानी

जिस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को सख्ती से पालन करने कहा है।