अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।
कहीं यह बात
जिसमें मंच के गणेश भंडारी ने कहा कि हर ब्लाॅक से आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पांच-पांच महिलाओं के नाम चुने जाएंगे। साथ ही
शिक्षक और कार्मिकों को सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके अलावा 11 फरवरी को जिले में धरना कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक में बैठक होगी। साथ ही कार्यालय प्रतिनिधि, विभाग प्रतिनिधि, विद्यालय प्रतिनिधि, खंड कार्यालय प्रतिनिधि, संकुल प्रतिनिधि की नियुक्ति ब्लाॅक स्तर पर होगी।
बैठक में शामिल
इस बैठक में भूपाल चिलवाल, डाॅ. मनोज जोशी, धीरेंद्र पाठक, जीवन मेहरा, मोहन जोशी, कविंद्र उप्रेती आदि शामिल हुए।