नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में अनुबंध के आधार पर टीजीटी (अंग्रेजी) और पीटीआई/पीईएम-कम मैट्रन के पदों के लिए आवेदन मांगे है
यहां भेजे
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को भेजकर ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, डाकघर-घोड़ाखाल, जिला-नैनीताल (उत्तराखंड) पिन-263156 पर भेजें।
इतने पदों के लिए चयन
इसमें पोस्ट नाम रिक्त पद है- टीजीटी (अंग्रेजी) 01पीटीआई/पीईएम-सह मैट्रन 01, टीजीटी के लिए एनसीईआरटी या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन का चार साल का एकीकृत डिग्री कोर्स जरूरी है। मैट्रन के लिए शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री (बीपीएड) या समकक्ष जरूरी है।
20 जनवरी को जारी हुआ विज्ञापन
आवेदन विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर भेजे। विज्ञापन 20 जनवरी को जारी हुआ है।