22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह दिन हम सभी के लिए गौरव और एतिहासिक रहा। वहीं रामलला अपने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित हो गए हैं।
दो फरवरी को अयोध्या जाएंगे
देश दुनिया से लोग भगवान श्रीराम के दर्शन को अयोध्या पंहुच रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ वीआईपी लोग भी प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के मंत्रियों संग राम मंदिर में श्रीराम के दर्शन के लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के साथ 2 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी किया है।